scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को हराया, प्ले ऑफ की दौड़ में बरकरार

ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को हराया, प्ले ऑफ की दौड़ में बरकरार

Text Size:

जमशेदपुर, पांच मार्च (भाषा) ह्यूगो बोमोस के दो गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी।

बोमोस ने 37वें और 53वें मिनट में गोल दागे जबकि ओडिशा एफसी की ओर से एक अन्य गोल डोरी ने 21वें मिनट में किया।

जमशेदपुर एफसी की ओर से जोर्डन मरे (84वें मिनट) और स्टीफन इजे (90+एक मिनट) ने गोल दागे।

इस जीत से ओडिशा एफसी की टीम 24 मैच में 33 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है लेकिन उसके मुकाबले खत्म हो गए हैं।

ओडिशा की टीम अब प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई सिटी एफसी के नतीजे पर निर्भर रहेगी जो 33 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments