scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलसीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : मध्य प्रदेश, झारखंड जीते

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : मध्य प्रदेश, झारखंड जीते

Text Size:

पंचकुला, पांच मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश और झारखंड ने बुधवार को यहां 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए मैच में जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश ने डिवीजन ए के पूल डी मैच में उत्तर प्रदेश को 2-1 से शिकस्त दी।

विजेता टीम के लिए हृतिका सिंह (सातवें मिनट) और नीलू डाडिया (53वें मिनट ) ने गोल दागे।

उत्तर प्रदेश की कप्तान रजनी बाला ने 31वें मिनट में गोल किया।

डिवीजन ए के एक अन्य मैच में झारखंड ने तमिलनाडु को 9-2 से हराया।

डिवीजन बी में उत्तराखंड ने असम को 9-0 से जीत हासिल की जिससे उसने पूल ए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और वह अगले सत्र में डिवीजन ए में खेलेगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments