scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलसीसीआई स्नूकर क्लासिक : पंकज आडवाणी ने हिमांशु जैन को 4-1 से हराया

सीसीआई स्नूकर क्लासिक : पंकज आडवाणी ने हिमांशु जैन को 4-1 से हराया

Text Size:

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) मौजूदा चैंपियन पंकज आडवाणी ने बुधवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक के राउंड 32 मुकाबले में तेलंगाना के हिमांशु जैन पर 4-1 से जीत दर्ज की।

पिछले दो चरण में खिताब जीतने वाले आडवाणी पहला फ्रेम हार गए थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 4-1 (43-77, 72-56, 80-33, 64-51, 80-6) से जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी आदित्य मेहता ने कर्नाटक के योगेश कुमार को 4-3 (42-77, 53-86, 57-41, 60-49, 87-10, 24-68, 115-8) से शिकस्त दी।

ब्रिटेन में पेशेवर स्नूकर सर्किट में हिस्सा ले रहे इशप्रीत सिंह चढ्ढा ने रेलवे के ई पंडुरंगइया को 4-1 से शिकस्त दी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments