scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलवाणी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बनाई

वाणी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बनाई

Text Size:

गुरुग्राम, पांच मार्च (भाषा) वाणी कपूर अंतिम लम्हों में दो बोगी करने के बावजूद बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में पहले दौर के बाद शीर्ष पर हैं।

पिछले महीने चौथा चरण जीतने वाली वाणी दो अंडर 70 के स्कोर से शीर्ष पर हैं। उन्होंने अमनदीप द्राल पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है जिन्होंने पहले दौर मं एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।

बेहद तेज हवा के बीच सिर्फ वाणी और अमनदीप ही अंडर पार का स्कोर बना पाईं।

रिया झा दो ओवर 74 के स्कोर से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने एक ईगल और एक बर्डी की लेकिन पांच बोगी कर गईं जिससे उनका स्कोर दो ओवर रहा।

एमेच्योर कीरत कांग, अनाहिता सिंह, ओविया रेड्डी, नेहा त्रिपाठी और रिद्धिमा दिलावरी चार ओवर 76 के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments