लाहौर, चार मार्च (भाषा) पाकिस्तान के नये टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने मंगलवार को वादा किया कि उनकी टीम आगामी टूर्नामेंटों में बेखौफ क्रिकेट खेलेगी ।
न्यूजीलैंड के 16 मार्च से शुरू हो रहे पांच मैचों के टी20 दौरे के लिये कप्तान चुने गए आगा ने कहा कि चयनकर्ताओं ने नये चेहरों को मौका दिया है क्योंकि निर्भय होकर खेलने की जरूरत है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान का कप्तान बनकर मैं गौरवान्वित हूं लेकिन मेरे लिये यह चुनौती भी है । हमने टीम में युवाओं को चुना है । मेरा काम खिलाड़ियों को बेखौफ और जोखिमभरा क्रिकेट खेलने के लिये तैयार करना है ।’’
आगा ने कहा ,‘‘ हमें नाकामी भी मिलेगी लेकिन हमें इन खिलाड़ियों का समर्थन करना है । उन्हें बेखौफ होकर खेलने को कहा जायेगा । टी20 क्रिकेट में इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है ।’’
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
