scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर तक छह विकेट पर 239 रन बनाये

ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर तक छह विकेट पर 239 रन बनाये

Text Size:

दुबई, चार मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ 45 ओवर तक छह विकेट पर 239 रन बना लिये।

इस समय एलेक्स कैरी 52 गेंद में 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि बेन ड्वारशुइस 28 गेंद में 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 79 रन की शानदार पारी खेली। मोहम्मद शमी ने उनकी 96 गेंद की पारी को खत्म करके उन्हें बोल्ड किया। अक्षर पटेल ने इसके तुरंत बाद खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल (सात) को बोल्ड किया।

रविंद्र जडेजा ने बीच के ओवरों में मार्नस लाबुशेन (29) और जोश इंग्लिश (11) को पवेलियन की राह दिखायी।

 अहम मैचों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने पारी की पहली गेंद में शमी से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 33 गेंद में 39 रन बनाये। वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच देकर पवेलियन लौटे।

शमी ने इससे पहले कूपर कोनोली को खाता खोले बगैर आउट किया।

 भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर की याद और सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरे है।

 शिवालकर का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।

भाषा   आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments