scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलस्मिथ का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बनाये

स्मिथ का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बनाये

Text Size:

दुबई, चार मार्च (भाषा) कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बना लिये है।

स्मिथ ने अब तब की 79 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्के लगाया उनके साथ एलेक्स कैरी 11 रन पर क्रीज पर मौजूद है।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने दो जबकि मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये।

जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (29) और जोश इंग्लिश (11) को पवेलियन की राह दिखायी।

 अहम मैचों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने पारी की पहली गेंद में शमी से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 33 गेंद में 39 रन बनाये। वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच देकर पवेलियन लौटे।

शमी ने इससे पहले कूपर कोनोली को खाता खोले बगैर आउट किया।

 भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर की याद और सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरे।

 शिवालकर का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments