नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) देश का वस्तुओं का निर्यात जनवरी में 2.38 प्रतिशत घटकर 36.43 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। जनवरी, 2024 में यह 37.32 अरब डॉलर था। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
वहीं आयात जनवरी, 2024 के 53.88 अरब डॉलर की तुलना में पिछले महीने 10.28 प्रतिशत बढ़कर 59.42 अरब डॉलर हो गया।
समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा (आयात व निर्यात के बीच का अंतर) 22.99 अरब डॉलर रहा।
चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 10 माह यानी अप्रैल-जनवरी के दौरान निर्यात 1.39 प्रतिशत बढ़कर 358.91 अरब डॉलर और आयात 7.43 प्रतिशत बढ़कर 601.9 अरब डॉलर रहा है।
भाषा निहारिका अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.