scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेललाहिड़ी एडिलेड ओपन में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे

लाहिड़ी एडिलेड ओपन में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे

Text Size:

एडिलेड, 16 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह रविवार को यहां समाप्त हुए एलआईवी एडिलेड गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी एक समय खिताब जीतने के दावेदार भी बन गए थे लेकिन आखिरी सात होल में चार बोगी करने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने आखिर में कुल छह अंडर के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

जोकिन नीमन ने अंतिम दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेलकर तीन शॉट के अंतर से खिताब जीता। उनका कुल स्कोर 13 अंडर रहा।

अब्राहम एन्सर और कार्लोस ऑर्टिज़ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments