scorecardresearch
Saturday, 17 January, 2026
होमखेलमणिपुर और महाराष्ट्र ट्रायथलॉन स्पर्धा में राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक जीते

मणिपुर और महाराष्ट्र ट्रायथलॉन स्पर्धा में राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक जीते

Text Size:

 हल्द्वानी, 26 जनवरी (भाषा) मणिपुर के सारुंगबाम अथौबा मैतेई ने पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में पहले स्थान पर रहते हुए रविवार को यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा के महिला वर्ग का खिताब महाराष्ट्र की डॉली देवीदास पाटिल के नाम रहा।

पुरुषों के वर्ग में मणिपुर के ही तेलहेइबा सोरम दूसरे जबकि महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराज तीसरे स्थान पर रहे।

ट्रायथलॉन स्पर्धा में खिलाड़ी को तैराकी और साइकिल चलाने के साथ दौड़ में भी भाग लेना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक उद्घाटन से दो दिन पहले ट्रायथलॉन स्पर्धा का आगाज हुआ।

अथौबा ने अपनी स्पर्धा 1:01:01 घंटे में पूरी की। उन्होंने यहां मानसखंड तरणताल में 09:55 मिनट का तैराकी पूरी करने के बाद साइकिलिंग में 31:53 मिनट का समय लिया। उन्होंने स्पर्धा के दौड़ चरण को 18:09 मिनट में पूरा किया। वह तैराकी में समग्र रूप से दूसरे, साइकिलिंग में पहले और दौड़ स्पर्धा में चौथे स्थान पर थे।

महिलाओं के वर्ग में महाराष्ट्र ने शीर्ष दो स्थान हासिल किया। डोली ने 1:10:03 घंटे के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मानसी विनोद मोहिते ने 1:10:43 घंटे के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की आद्या सिंह ने उनके चार सेकेंड पीछे रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments