scorecardresearch
Wednesday, 5 February, 2025
होमदेशठाणे की मराठी लाइब्रेरी में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की प्रदर्शनी होगी

ठाणे की मराठी लाइब्रेरी में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की प्रदर्शनी होगी

Text Size:

ठाणे, 23 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित मराठी ग्रंथ संग्रहालय में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की प्रदर्शनी के लिए एक विशेष खंड का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाएगा। सार्वजनिक पुस्तकालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुस्तकालय के अध्यक्ष विद्याधर ठाणेकर ने बुधवार को बताया कि ग्रंथ संग्रहालय जल्द ही शहर के एक लोकप्रिय मॉल में अपने संग्रह का विस्तार करेगा जिससे पुस्तकालय के व्यापक संग्रह तक जनता की पहुंच आसान होगी।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को ‘ज्ञानपीठ गैलरी’ नामक एक विशेष खंड का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं के विवरण और उनके कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

ठाणेकर ने पुस्तकालय के संग्रह, विशेष रूप से दुर्लभ पुस्तकों के खजाने के डिजिटलीकरण के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। इस पहल का उद्देश्य अमूल्य साहित्यिक धरोहरों को संरक्षित करना और उन्हें आधुनिक पाठकों के लिए सुलभ बनाना है।

राज्य का पहला मराठी पुस्तकालय 130 साल पहले स्थापित किया गया था। यह पुस्तकालय महाराष्ट्र के साहित्यिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments