scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अस्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रही जिसका प्रभाव भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.60 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले यह 86.58 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.61 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.80 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,341.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments