scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को अंतिम दिन तक 9.82 गुना अभिदान मिला

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ को अंतिम दिन तक 9.82 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) आतिथ्य सेवा से जुड़ी कंपनी वेंटिव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार तक कुल 9.82 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 14,17,23,907 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 1,44,34,453 शेयरों की हुई थी।

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 13.87 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 9.08 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 5.94 गुना अभिदान मिला।

ब्लैकस्टोन-समर्थित वेंटिव हॉस्पिटैलिटी ने निर्गम खुलने के पहले बृहस्पतिवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 719 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ के लिए 610-643 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

आईपीओ पूरी तरह से 1,600 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज भुगतान में करेगी।

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी (पूर्व में आईसीसी रियल्टी) अमेरिका स्थित ब्लैकस्टोन ग्रुप और पंचशील रियल्टी का एक संयुक्त उद्यम है।

भाषा

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments