scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतझारखंड सरकार ने केंद्र से कोयला बकाया वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की

झारखंड सरकार ने केंद्र से कोयला बकाया वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की

Text Size:

रांची, 17 दिसंबर (भाषा) झारखंड सरकार ने मंगलवार को केंद्र से ”1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया” वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

सरकार ने बकाया वसूलने को कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए राजस्व, पंजीकरण और भूमि सुधार सचिव को अधिकृत करते हुए एक अधिसूचना जारी की।

झारखंड की नयी सरकार ने पिछले महीने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में अपना बकाया वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की थी। इसके बाद यह अधिसूचना जारी की गई।

अधिसूचना में कहा गया, ”राजस्व, पंजीकरण और भूमि सुधार सचिव को केंद्र से 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।”

भाषा अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments