scorecardresearch
Monday, 18 August, 2025
होमदेशअश्विनी भिडे को फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

अश्विनी भिडे को फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

Text Size:

मुंबई, 13 दिसंबर (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अश्विनी भिडे को शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश में कहा गया है कि भिडे अगले निर्देश तक मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में अपना वर्तमान प्रभार संभालती रहेंगी।

भिडे 1995 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के रूप में बृजेश सिंह का स्थान लिया है।

श्रीकर परदेशी को हाल ही में सचिव के रूप में सीएमओ में स्थानांतरित किया गया है। वह पिछली सरकार में फडणवीस के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिव थे।

विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन की भारी जीत के बाद फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments