scorecardresearch
Thursday, 17 July, 2025
होमदेशकांवड़ यात्रा मार्ग के लिए 1.12 लाख पेड़ काटने की अनुमित मिली है: उत्तर प्रदेश सरकार

कांवड़ यात्रा मार्ग के लिए 1.12 लाख पेड़ काटने की अनुमित मिली है: उत्तर प्रदेश सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया है कि आगामी कांवड़ यात्रा का मार्ग बनाने के लिए संरक्षित वन क्षेत्र में 1.12 लाख पेड़ काटे जाएंगे।

एनजीटी ने संरक्षित वन क्षेत्र में एक लाख से अधिक पेड़ों और झाड़ियों को काटने से संबंधित मामले में राज्य के पर्यावरण विभाग के सचिव से जवाब मांगा था। गाजियाबाद के मुरादनगर और मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के बीच प्रस्तावित मार्ग का क्षेत्र गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर के तीन वन प्रभागों में फैला हुआ है।

उत्तर प्रदेश के पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव ने 19 नवंबर को दाखिल जवाब में कहा है, “(केंद्रीय) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 28 फरवरी, 2023 को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कांवड़ मार्ग परियोजना के लिए 1,12,722 पेड़/पौधे काटने की अनुमति दी थी।”

जवाब में कहा गया है कि फिलहाल 25,410 पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित किया गया है, जिनमें से 17,607 पेड़ों को उत्तर प्रदेश वन निगम की देखरेख में लोक निर्माण विभाग काटेगा।

एनजीटी की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड किए गए जवाब में कहा गया है, “फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने नौ अगस्त, 2024 से पेड़ काटने का काम रोक दिया है और प्रस्तावित मार्ग के कुछ हिस्सों में पेड़ों की कटाई शुरू नहीं हुई है।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments