scorecardresearch
Wednesday, 9 July, 2025
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर नागरिकों को दी बधाई

Text Size:

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को शुक्रवार को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप 1956 में इसी दिन अस्तित्व में आये थे।

आज ही के दिन पंजाब और हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था, वहीं छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में मध्य प्रदेश से अलग करके किया गया था।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के निवासियों को स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं।’’

उन्होंने लिखा,‘‘ मेरी मंगलकामना है कि इन सभी राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहें और उनका जीवन शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। मैं उनके, तथा सभी देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।’’

भाषा शोभना नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments