scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में संदिग्ध अलगाववादियों के हमले में पांच मजदूर मारे गए

पाकिस्तान में संदिग्ध अलगाववादियों के हमले में पांच मजदूर मारे गए

Text Size:

कराची, 29 अक्टूबर (भाषा) अशांत बलूचिस्तान प्रांत के पांजगुर जिले में संदिग्ध अलगाववादियों ने मंगलवार को एक बांध पर हमला कर दिया और पांच मजदूरों की जान ले ली।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि चरमपंथियों ने बांध में कार्यरत सुरक्षा अधिकारियों और मजदूरों पर हमला कर दिया।

रिंद ने कहा, ‘‘पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि हमले में क्या कोई सुरक्षा अधिकारी भी मारा गया है।

रिंद ने कहा कि जिले में सुबह के समय प्रम इलाके में यह हमला किया गया।

गत 28 सितंबर को हथियारबंद लोगों ने पांजगुर जिले के खुदा अबादान इलाके में सात श्रमिकों की उस समय हत्या कर दी थी, जब वे अपने आवास में सो रहे थे।

पांजगुर में कार्यरत ये सात मजदूर अन्य प्रांतों के थे।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments