scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमविदेशनेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने एआई के सकारात्मक उपयोग की जरूरत पर जोर दिया

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने एआई के सकारात्मक उपयोग की जरूरत पर जोर दिया

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 27 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सकारात्मक उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, लेकिन कहा कि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता और कानूनी उपायों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

यहां ‘यूथ फेडरेशन’ द्वारा एआई पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत में ओली ने युवाओं से आगे आने और ‘डिजिटल’ नेपाल के निर्माण के लिए एआई क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एआई का सकारात्मक उपयोग करने की जरूरत है। एआई के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए जागरूकता और कानूनी उपायों को ध्यान में रखना होगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकार नेपाल को एआई शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए एआई क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है और कहा कि एआई से संबंधित नीतियों और योजनाओं को पेश करने की तैयारी जारी है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments