scorecardresearch
Wednesday, 16 October, 2024
होमदेशराजस्थान : उदयपुर में तेंदुए ने एक और महिला पर हमला किया, अब तक आठ लोगों की मौत

राजस्थान : उदयपुर में तेंदुए ने एक और महिला पर हमला किया, अब तक आठ लोगों की मौत

Text Size:

जयपुर, 16 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पिछले कई दिनों से वन विभाग, पुलिस और सेना आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी है।

हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि आदमखोर तेंदुए की तलाश वाले क्षेत्र के नजदीक ही यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में यह आठवीं (मानव) मौत है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

भाषा कुंज जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments