scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमविदेशअल्बानिया बाल्कन क्षेत्र में भारत के लिए भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार हो सकता है:वित्त मंत्री

अल्बानिया बाल्कन क्षेत्र में भारत के लिए भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार हो सकता है:वित्त मंत्री

Text Size:

तिराना, 13 अक्टूबर (भाषा) अल्बानिया के वित्त मंत्री ब्लेंडी गोन्झा ने कहा कि यूरोप के बाल्कन क्षेत्र में अल्बानिया, भारत के लिए भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार हो सकता है और उन्होंने वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में मित्रता और गठबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में स्थिरता लाने में एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं…।’’

गोन्झा ने कहा कि भारत सरकार को भू-राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से अल्बानिया के बारे में ज्यादा गौर करना चाहिए।

उन्होंने हाल ही में कहा था, ‘‘हमने किसी भी देश का गौरवशाली साझेदार बनने के लिए बहुत काम किया। अब, यह भारत सरकार पर निर्भर करता है। हम ऐसे लोग हैं जिन पर भारत भरोसा कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मित्रों और साझेदारों के साथ कभी विश्वासघात नहीं करते। भारत सरकार (बाल्कन) क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी करने में रुचि रखेगी।’’

भाषा खारी सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments