नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले से कथित रूप से जुड़े 41 वर्षीय एक व्यक्ति को दक्षिणी दिल्ली के पॉश माने जाने वाले इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वदेश रंजन मिश्रा उर्फ दुर्गेश मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी दक्षिणी दिल्ली के एक पॉश इलाके में छिपा हुआ था। हमें पता चला कि वह पंचशील पार्क के पास अपने साथियों से मिलने वाला है। टीम ने उसे वहीं से पकड़ लिया।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्गेश वित्तीय सेवा से जुड़ी एक निजी कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि दुर्गेश ने कंपनी के जरिये सुनील कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति से धोखाधड़ी की।
भाषा शुभम आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.