scorecardresearch
Sunday, 13 October, 2024
होमदेशनागपुर में जिल्पी झील में डूबे दो किशोर

नागपुर में जिल्पी झील में डूबे दो किशोर

Text Size:

नागपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर की जिल्पी झील में डूब जाने से दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों दोस्तों के साथ घूमने गए थे।

हिंगना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई और मृतकों की पहचान वीरसेन विठोबा गजभिये और गौरव लीलाधर बर्डे के रूप में हुई है। दोनों 14 साल के थे और दसवीं कक्षा के छात्र थे।

उन्होंने बताया, ‘यह घटना सुबह 10 बजे हुई, दोनों किशोर तैरने के लिए झील में उतरे थे। स्थानीय मछुआरों की मदद से शव बरामद कर लिए गए हैं।’

भाषा योगेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments