scorecardresearch
Friday, 4 October, 2024
होमदेशझारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह भाजपा में हुए शामिल

झारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह भाजपा में हुए शामिल

Text Size:

रांची, चार अक्टूबर (भाषा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

सिंह का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में स्वागत किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। वह झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं।

सिंह ने पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद के लिए अपनी मांग पूरी नहीं होने के बाद सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। वह हुसैनाबाद को एक अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

सिंह, महाराष्ट्र में राकांपा में राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद, अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए थे।

भाषा सुभाष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments