scorecardresearch
Monday, 30 September, 2024
होमखेलमनोलो मारक्वेज ने वियतनाम त्रिकोणीय मैत्री टूर्नामेंट के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

मनोलो मारक्वेज ने वियतनाम त्रिकोणीय मैत्री टूर्नामेंट के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज ने वियतनाम में अक्टूबर में आयोजित होने वाले त्रिकोणीय मैत्री टूर्नामेंट के लिए सोमवार को 26 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की।

भारत का सामना हनोई से लगभग 100 किलोमीटर दूर नाम डेन के थिएन ट्रुओंग स्टेडियम में मेजबान वियतनाम (नौ अक्तूबर) और लेबनान (12 अक्तूबर) से होगा।

टीम के वियतनाम दौरे से पहले 23 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, विशाल कैथ।

डिफेंडर: निखिल पुजारी, राहुल भेके, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, अनवर अली, आकाश सांगवान, सुभाशीष बोस, आशीष राय, मेहताब सिंह, रोशन सिंह नाओरेम।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजम, लालरिनलियाना हनामटे, जैकसन सिंह थौनाओजम, नंदकुमार सेकर, ब्रैंडन फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, लिस्टन कोलासो, लालेंगमाविया, लालियानजुआला छांगटे।

फारवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, फारुख चौधरी, मनवीर सिंह, विक्रम प्रताप सिंह और रहीम अली।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments