scorecardresearch
Friday, 20 September, 2024
होमदेशडूसू चुनाव: डूसू चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में

डूसू चुनाव: डूसू चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मुकाबले का मैदान स्पष्ट हो गया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए पांच और केंद्रीय पैनल के सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए चार-चार उम्मीदवार चुनाव में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शुक्रवार को 2024-25 डूसू चुनाव के लिए 21 पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह, सचिव पद के लिए मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद के लिए अमन कपासिया को नामित किया है।

कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) ने अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद के लिए यश नांदल, सचिव पद के लिए नम्रता जेफ मीणा और संयुक्त सचिव पद के लिए लोकेश चौधरी को मैदान में उतारा है।

डूसू चुनाव 27 सितंबर को होंगे और नतीजे एक दिन बाद घोषित किए जाएंगे।

आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) और एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने गठबंधन किया है और वे दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आइसा ने अध्यक्ष पद के लिए सावी गुप्ता और उपाध्यक्ष पद के लिए आयुष मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल संयुक्त सचिव और अनामिका के. सचिव पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।

भाषा

योगेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments