scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका ने भारतीयों और 34 अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त आवाजाही की घोषणा की

श्रीलंका ने भारतीयों और 34 अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त आवाजाही की घोषणा की

Text Size:

कोलंबो, 21 अगस्त (भाषा) श्रीलंका सरकार ने भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 35 देशों के नागरिकों की खातिर छह माह के लिए अपने देश में वीजा मुक्त आवाजाही की घोषणा की है। बुधवार को खबरों में यह जानकारी दी गई।

‘डेली मिरर’ अखबार ने पर्यटन मंत्रालय के सलाहकार हरिन फर्नांडो के हवाले से बताया कि कैबिनेट ने यह निर्णय लिया जो एक अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा।

फर्नांडो ने कहा कि यह नीति छह महीने के लिए है।

जिन देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त आवाजाही की सुविधा दी गई है उनमें भारत, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस और थाईलैंड शामिल हैं।

अन्य देशों में मलेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इजराइल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, कतर, ओमान, बहरीन और न्यूजीलैंड का नाम है।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments