scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

वारसॉ, 21 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पोलैंड की राजधानी में वलीवाडे-कोल्हापुर शिविर की स्मृति में स्थापित पट्टिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले दिन में दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे मोदी ने मोंटे कैसीनो युद्ध स्मारक के पास स्थापित वलीवाडे-कोल्हापुर शिविर की स्मारक पट्टिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसका उद्घाटन नवंबर 2017 में किया गया था।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर के निकट वलीवाडे गांव वह स्थान है जहां 5,000 से अधिक पोलिश लोग रहे, एकजुट हुए और अपनी मातृभूमि लौटने से पहले कई वर्षों तक कार्यरत रहे।

उनमें से अधिकांश लोग द्वितीय विश्व युद्ध के भीषण संघर्ष के दौरान पोलिश शिविरों से निकासी के बाद भूमि या समुद्री मार्ग से वहां पहुंचे थे।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments