scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशबांग्लादेश में मीडिया संस्थान के दफ्तर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, महिला पत्रकार से मारपीट

बांग्लादेश में मीडिया संस्थान के दफ्तर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, महिला पत्रकार से मारपीट

Text Size:

ढाका, 19 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी में अज्ञात लोगों ने हॉकी स्टिक और लाठियों से सोमवार को एक मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला किया और एक महिला पत्रकार से मारपीट की।

‘बीडीन्यूज24.कॉम’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार करीब 70 हमलावरों ने यहां बसुंधरा आवासीय क्षेत्र में बसुंधरा समूह की सहायक कंपनी ‘ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप’ के दफ्तर में तोड़फोड़ की।

खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब दो बजे मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हॉकी स्टिक और लाठियों से हमला किया।

‘द डेली स्टार’ अखबार के अनुसार हमलावरों ने एक महिला पत्रकार पर हमला किया जिसे उसके सहकर्मियों ने बचाया। महिला मामूली रूप से घायल हो गई।

भाषा वैभव खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments