scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका ने गिरफ्तार किये गये 13 अन्य मछुआरों को भारत को सौंपा

श्रीलंका ने गिरफ्तार किये गये 13 अन्य मछुआरों को भारत को सौंपा

Text Size:

कोलंबो, 16 अगस्त (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उसके जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 13 और भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को उनके घर वापस भेज दिया गया। यहां भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

इससे कुछ दिनों पहले 17 मछुआरों को भारत वापस भेजा गया था।

श्रीलंका में भारतीय मिशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस लाए जाने के बाद 13 भारतीय मछुआरे घर जा रहे हैं।’’

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ताजा घटनाक्रम श्रीलंकाई नौसेना द्वारा द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 17 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत में उनके घर वापस भेजे जाने के बाद आया है।

भारतीय मिशन ने बुधवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 17 मछुआरों को भारत में उनके घर भेजा।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments