scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशनेपाल की विदेश मंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत जा सकती हैं

नेपाल की विदेश मंत्री स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत जा सकती हैं

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 अगस्त (भाषा) नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा स्वास्थ्य जांच के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा कर सकती हैं। स्थानीय मीडिया में बृहस्पतिवार को जारी खबरों में यह जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा रविवार या सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं।

विदेश मंत्री की यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टिप्पणी के लिए संपर्क किये जाने पर विदेश मंत्री के प्रेस सलाहकार एकराज पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से पुष्टि हेतु किये गए अनुरोध का भी कोई उत्तर नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री का हाइपरपैराथायरॉइडिज्म का ऑपरेशन हुआ था और वह इसी के संबंध में जांच के लिए नयी दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल जाएंगी।

भाषा

प्रीति सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments