scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

वेलिंगटन, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘बापू की विरासत का सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा की विरासत मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित की।

जायसवाल ने कहा, ‘‘शांति एवं स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वेलिंगटन फुकियाहु युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि दी।’’

फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 18 अप्रैल 2015 को किया गया था और इसका निर्माण प्रथम विश्व युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने पर किया गया था।

भाषा गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments