scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान की आतंकवादी रोधी अदालत ने इमरान के सहयोगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकिस्तान की आतंकवादी रोधी अदालत ने इमरान के सहयोगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Text Size:

इस्लामाबाद, तीन अगस्त (भाषा) राजधानी इस्लामाबाद की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने शनिवार को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी रऊफ हसन को आतंकवाद के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

‘द नेशन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सुप्रा ने हसन की सात दिन की हिरासत के अनुरोध को खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत का आदेश दिया।

हसन खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सूचना सचिव के रूप में कार्य करते हैं। हसन को इस्लामाबाद पुलिस ने 22 जुलाई को पार्टी के सचिवालय से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि ठोस सबूतों के आधार पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारी की गई।

इससे पहले, एटीसी ने हसन की हिरासत एक दिन के लिए और बढ़ा दी थी।

पुलिस के अनुसार ‘पीटीआई’ सचिवालय अपने डिजिटल मीडिया सेंटर के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय दुष्प्रचार नेटवर्क के केंद्र के रूप में कथित तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी ‘पीटीआई’ से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यकर्ता से मिली सूचना के आधार पर की गई थी।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments