scorecardresearch
Friday, 18 October, 2024
होमदेशअर्थजगतओडिशा की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 8.5 प्रतिशत : समीक्षा

ओडिशा की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 8.5 प्रतिशत : समीक्षा

Text Size:

भुवनेश्वर, 24 जुलाई (भाषा) ‍ओडिशा की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 8.5 प्रतिशत रही। राज्य की हालिया आर्थिक समीक्षा में यह बात कही गई है।

इसमें कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य की वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही थी।

बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में ओडिशा की अर्थव्यवस्था का आकार 8.3 लाख करोड़ रुपये या लगभग 100.6 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2023-24 में ओडिशा की प्रति व्यक्ति आय 1,61,437 रुपये सालाना थी, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 1,84,205 रुपये से कम है।

वित्त वर्ष 2022-23 के अनुमान के अनुसार, 17 प्रमुख राज्यों में प्रति व्यक्ति आय के मामले में ओडिशा 11वें स्थान पर है। शीर्ष पांच राज्य तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु और गुजरात हैं। वर्ष 2022-23 में इन शीर्ष पांच राज्यों की औसत प्रति व्यक्ति आय लगभग 2.92 लाख रुपये थी।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments