नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को विष्णु विनोद के विकल्प के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की। विष्णु विनोद बांह की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
यह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पहली बार आईपीएल का हिस्सा बना है। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 टी20, 40 लिस्ट ए और 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।’’
घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है।
मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
