scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलशीराज और गनेमत स्कीट में शीर्ष भारतीय रहे

शीराज और गनेमत स्कीट में शीर्ष भारतीय रहे

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) शीराज शेख और गनेमत सेखों रविवार को मोरक्को के रबात में शॉटगन के लिए आईएसएसएफ विश्व कप में क्रमश: पुरुष और महिला स्कीट वर्ग में शीर्ष भारतीय रहे।

शीराज ने दो दिन में 24-24 के पांच राउंड से 125 निशानों में 120 अंक जुटाये। वह 11वें स्थान पर रहे जबकि छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान 121 अंक पर था।

अभय सिंह सेखों (116) और मुनेक बातुला (109) निचले स्थानों पर रहे।

महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में गनेमत 114 अंक से 12वें स्थान पर रहीं जबकि अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान 117 अंक पर था। अरीबा खान 107 अंक से 26वें स्थान पर रहीं।

सोमवार को मिश्रिट टीम स्कीट स्पर्धा होगी।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments