scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशजीप की टक्कर से आरक्षी की मौत

जीप की टक्कर से आरक्षी की मौत

Text Size:

कौशांबी (उप्र), 29 जनवरी (भाषा) कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो जीप की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज भोर में थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना के संबंध में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो ने आरक्षी अवनीश दुबे (25) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित मौके से फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि घायल आरक्षी को इलाज के लिए प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक आरक्षी बलिया जनपद का निवासी था। इस संबंध में थाना सराय अकिल में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments