scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशदिल्ली नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सेवा बहाल की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दिल्ली नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सेवा बहाल की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने पिछले साल राजधानी सरकार द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त करने को लेकर सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपनी सेवाओं की बहाली की मांग को लेकर राजघाट बिजलीघर पर धरना दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले साल अक्टूबर में एक नवंबर, 2023 से सभी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवाएं समाप्त करने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक परमजीत ने कहा, ‘हम अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। पिछले साल से हम विरोध कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हम चाहते हैं कि हमें बहाल किया जाए।’

भाषा

योगेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments