scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशउप्र : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

उप्र : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Text Size:

पीलीभीत (उप्र), 29 जनवरी (भाषा) पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अमरिया थाना क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी निखिल मांझी (32) और संजय मलिक (35) रविवार को शाम लगभग चार बजे किसी काम से मोटरसाइकिल से भिखारीपुर गांव जा रहे थे। इस दौरान देवहा नदी पुल के पास मोड़ पर किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments