scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशदिल्ली : हवाईअड्डे की दीवार फांदने वाले घुसपैठिये को पकड़ा गया

दिल्ली : हवाईअड्डे की दीवार फांदने वाले घुसपैठिये को पकड़ा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर हाई अलर्ट के बीच दिल्ली हवाई अड्डे की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया। हवाई अड्डे की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे व्यक्ति को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नशे में धुत्त पाए गए व्यक्ति को सबसे पहले शनिवार रात करीब 11:30 बजे एअर इंडिया विमान के एक पायलट ने देखा था।

पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया, जिसने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को घुसपैठिए को पकड़ने का निर्देश दिया।

सूत्रों के मुताबिक, सीआईएसएफ कर्मियों ने घुसपैठिए को पकड़ लिया और उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर घोषित हाई अलर्ट के दौरान अतिसंवेदनशील स्थल पर हुई इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

भाषा जितेंद्र गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments