scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी ने 2023-24 के लिए मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये किया

पीएनबी ने 2023-24 के लिए मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है। बैंक ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर ऐसा किया है।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने इससे पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष में उसका मुनाफा 6,000 करोड़ रुपये रह सकता है।

पीएनबी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 253 प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में उसका मुनाफा 5,230 करोड़ रुपये को पार कर गया।

पीएनबी के प्रबंध निवेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने मुनाफे को अनुमान को 6,000 करोड़ रुपये से संशोधित कर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

संशोधित पूर्वानुमान के मुताबिक, चौथी तिमाही का मुनाफा 2,000 करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments