scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशएम्स-भुवनेश्वर ने ड्रोन के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रक्त पहुंचाया

एम्स-भुवनेश्वर ने ड्रोन के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रक्त पहुंचाया

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 जनवरी (भाषा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ने अस्पताल से खोरधा जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक रक्त पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को इस ड्रोन की पहली उड़ान ने 35 मिनट में 60 किलोमीटर की दूरी तय करके एम्स-भुवनेश्वर से खोरधा जिले के टांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक रक्त की एक थैली पहुंचायी।

संस्थान ने एक बयान में दावा किया कि इस उड़ान ने न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में पहली बार ड्रोन के जरिये रक्त पहुंचाया है।

एम्स-भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक आशुतोष बिस्वास ने कहा, ‘‘ड्रोन के माध्यम से पहली बार सफलतापूर्वक किसी मरीज को रक्त पहुंचाया गया है। यह पहल हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। एम्स लौटने से पहले सीएचसी से रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए।’’

उन्होंने कहा कि ड्रोन सेवा बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति में बहुत मददगार साबित होगी।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments