scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलबीएफआई देश भर में ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आयोजित करेगा

बीएफआई देश भर में ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आयोजित करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) विद्युत कंपनी आरईसी लिमिटेड के साथ मिलकर पुणे के सैन्य खेल संस्थान में ‘वेस्टर्न ओपन टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

यह एलीट और युवा वर्ग की प्रतियोगिता 12 से 19 जनवरी तक होगी।

बीएफआई ने पूरे देश में पुरुष और महिला मुक्केबाजों दोनों के लिए एलीट, युवा, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के लिये चार ‘ओपन’ शुरूआती टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बनायी है जिस कड़ी में यह पहली प्रतियोगिता होगी।

इन टूर्नामेंट में अपना कौशल दिखाने के लिए कोई भी मुक्केबाज भाग ले सकता है।

बीएफआई महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने कहा, ‘‘बीएफआई और आरईसी भारतीय मुक्केबाजी के विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं और यह ‘आरईसी ओपन टैलेंट हंट’ कार्यक्रम देश भर की उभरती हुई प्रतिभा को पहचानने और उन्हें तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिन मुक्केबाजों के पास कौशल और काबिलियत है, यह उनके लिए प्रभावित करने का बड़ा मौका है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments