scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमखेलयुकी भांबरी-रोबिन हासे की जोड़ी ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय के सेमीफाइनल में हारी

युकी भांबरी-रोबिन हासे की जोड़ी ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय के सेमीफाइनल में हारी

Text Size:

ब्रिसबेन, छह जनवरी (भाषा) भारत के युकी भांबरी और नीदरलैंड के उनके जोड़ीदार रोबिन हासे शनिवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लॉयड ग्लासपूल और नीदरलैंड के जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

  आठवीं वरीयता प्राप्त भारत और नीदरलैंड के खिलाड़ियों की जोड़ी एक घंटे 40 मिनट तक चले मैच में दूसरे वरीय प्रतिद्वंद्वी से 3-6, 7-6, 9-11 से हार गई।

भांबरी और हासे की जोड़ी ने इससे पहले शुक्रवार को नाथानियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी को सीधे सेटों में हराया था।

पिछले साल 31 साल के भांबरी ने मार्लोका चैम्पियनशिप युगल प्रतियोगिता में पहला एटीपी खिताब जीता था। दिल्ली के खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस के साथ जोड़ी बनाई थी।

 भाषा   आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments