scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलइंग्लैंड की दिव्यांग क्रिकेट टीम पहली बार भारत का दौरा करेगी

इंग्लैंड की दिव्यांग क्रिकेट टीम पहली बार भारत का दौरा करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) इंग्लैंड की दिव्यांग क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आयेगी जिसमें वह अगले साल 28 जनवरी से छह फरवरी तक कई मुकाबले खेलेगी।

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह का समर्थन और मार्गदर्शन इस ऐतिहासिक दौरे को आयोजित करने में अहम रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों को चमकने का मौका मुहैया कराने की अहमियत समझी और क्रिकेट की समावेशिता का समर्थन किया। ’’

इस बयान में कहा गया, ‘‘गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल का समर्थन भी इस दौरे के लिए महत्वपूर्ण रहा। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments