scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलसिफत का 50 मीटर राइफल प्रोन में दबदबा, नरवाल ने पिस्टल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

सिफत का 50 मीटर राइफल प्रोन में दबदबा, नरवाल ने पिस्टल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सिफत कौर समरा ने सोमवार को यहां 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम किया।

भारत की ‘थ्री पोजिशंस ’ की इस शीर्ष निशानेबाज ने 627.3 अंक बनाये । वह ओडिशा की श्रियंका साडंगी (624.7) से आगे रहीं। राजस्थान की मानिनी कौशिक तीसरे स्थान पर रहीं।

सिफत ने अंजुम मौदगिल और वंशिका शाही के साथ मिलकर पंजाब के लिए टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता।

पैरा राष्ट्रीय निशानेबाजी में हरियाणा के दीपक सैनी ने 602.7 के स्कोर के साथ 50 मीटर राइफल प्रोन मिश्रित (एसएच1) सीनियर का खिताब जीता। दिल्ली के नरेश कुमार शर्मा 598.2 के साथ दूसरे जबकि महाराष्ट्र के स्वरूप उन्हालकर 592.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस बीच भोपाल में आयोजित हो रहे पिस्टल स्पर्धाओं में शिव नरवाल ने जूनियर पुरुष 25 मीटर प्रतियोगिता में 590 के स्कोर के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने जीत हासिल की।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments