scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलकेआईआईटी और विखे पाटिल स्कूल सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में

केआईआईटी और विखे पाटिल स्कूल सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 नवंबर ( भाषा ) पुणे का विखे पाटिल स्कूल और ओडिशा का केआईआईटी यहां आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पिनशिप 2023 में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के फाइनल में पहुंच गया ।

यहां एएसएन सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के सेमीफाइनल में केआईआईटी, ओडिशा ने एमएम पब्लिक स्कूल को 2 . 1 से हराया जबकि बिल्लाबोंग स्कूल ने अनंत इंटरनेशनल को इसी अंतर से मात दी ।

आयोजकों द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार लड़कों के अंडर 17 वर्ग के सेमीफाइनल में पुणे के विखे पाटिल स्कूल ने छत्तीसगढ के द्रोणाचार्य स्कूल को 2 . 0 से हराया जबकि सोनीपत के लिटिल एंजिल ने भरानी विद्यालय को 2 . 0 से शिकस्त दी ।

लड़कों के अंडर 19 वर्ग में डीपीएस नोएडा ने असम के विवेकानंद स्कूल को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और दूसरे सेमीफाइनल में खेतान स्कूल, नोएडा ने इंदौर के श्री सत्य साइ स्कूल को 2 . 1 से मात दी ।

लड़कियों के वर्ग में डीपीएस बेंगलोर ने किड्स क्लब स्कूल को 2 . 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना एमएम पब्लिक स्कूल से होगा ।

भारतीय टेनिस स्टार अंकिता भांबरी ने 24 नवंबर को इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जिसके फाइनल मुकाबले 28 नवंबर को खेले जायेंगे । इसमें मध्यक्षेत्र से छह, पूर्वी क्षेत्र से 15, उत्तर क्षेत्र से 12 और पश्चिम क्षेत्र से 15 टीमों ने भाग लिया । इसके अलावा छह विदेशी स्कूलों ने भी इसमें भाग लिया जिसमें इंडियन हाईस्कूल, दुबई, डीपीएस , दुबई और फहाहील अल वताने इंडियन प्राइवेट स्कूल, कुवैत शामिल है ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments