scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलओम प्रकाश चौहान ने साल का तीसरा खिताब जीता

ओम प्रकाश चौहान ने साल का तीसरा खिताब जीता

Text Size:

डिगबोई, 25 नवंबर (भाषा) गोल्फर ओम प्रकाश चौहान ने शनिवार को यहां अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर सचिन बेसोया को एक शॉट से पछाड़कर इंडियन ऑयल सर्वो मास्टर्स खिताब अपने नाम किया।

यह उनका साल का तीसरा खिताब है। उन्होंने 80 लाख रुपये पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में कुल 18 अंडर 270 का स्कोर बनाया।

चौहान को इस खिताब जीतने के लिए 12 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इससे उन्हें पीजीटीआई में सत्र की कमाई में नया रिकॉर्ड बनाने में मदद मिली।

‘ओपी’ के नाम से मशहूर चौहान के सत्र की कमाई 96,41,659 रुपये हो गयी है। उन्होंने टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग में बढ़त हासिल की जिससे वह मनु गंडास के 2022 के पिछले सत्र की 88,50,688 रुपये की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

बेसोया का कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा जिससे वह पीजीटीआई की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वह ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ में शीर्ष पर चल रहे और चौहान से करीब 25 लाख रुपये पीछे हैं।

दिल्ली के सार्थक छिब्बर ने 66 का कार्ड खेला जिससे वह कपिल कुमार (67) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments