scorecardresearch
Monday, 15 December, 2025
होमदेशउत्तराखंड सुरंग दुर्घटना : विजय गोयल ने श्रमिकों की सलामती के लिए 'हवन' किया

उत्तराखंड सुरंग दुर्घटना : विजय गोयल ने श्रमिकों की सलामती के लिए ‘हवन’ किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सलामती और सकुशल वापसी को लेकर सोमवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में हवन किया।

उत्तरकाशी में 12 नवंबर की सुबह भूस्खलन के बाद सुरंग का कुछ हिस्सा ढह जाने के बाद 41 श्रमिक मलबे के एक विशाल ढेर के पीछे फंस गए थे। घटना के बाद से ही बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लगभग 30 किमी दूर और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सात घंटे की दूरी पर स्थित सिल्कयारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ‘चार धाम सदाबहार सड़क परियोजना’ का हिस्सा है।

गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम फंसे हुए 41 श्रमिकों की सलामती और उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। हम अन्य लोगों से भी उनके लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि वे आम लोग हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इसके लिए नवीनतम उपकरण तैनात किए गए हैं।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments