scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलधीरज बोमादेवरा ने रजत जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

धीरज बोमादेवरा ने रजत जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

Text Size:

बैंकॉक, 11 नवंबर (भाषा) धीरज बोमादेवरा ने शनिवार को यहां एशियाई महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत को तीरंदाजी में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप राय अंतिम आठ में बाहर हो गये थे जिसके बाद दौड़ में बोमादेवरा ही एकमात्र भारतीय थे और 22 साल के इस तीरंदाज ने भी निराश नहीं किया। वह लगातार दो सेट में जीत से फाइनल में पहुंचे।

इस चैम्पियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले दो देशों को व्यक्तिगत कोटा मिलता।

बोमादेवरा हालांकि स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और चीनी ताइपे के झिह सियांग लिन से शूटऑफ में 5-6 (29-28, 27-29, 28-28, 30-28, 25-26) (9-10) से हार गये।

उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ईरान के सादेघ अशरफी बाविली को 6-0 से पराजित किया और फिर सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मदहुसैन गोलशानी को भी समान अंतर से हराया।

महिला व्यक्तिगत वर्ग में हालांकि भारत कोटा नहीं हासिल कर सका जिसमें अंकिता भकत क्वार्टरफाइनल में 3-1 से बढ़त बनाने के बावजूद उज्बेकिस्तान की जियोदाखोन अब्दुसातोरोवा से 4-6 से हार गयीं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments